फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदूषण फैलाने वाली आठ फैक्ट्रियां सील, बिजली भी काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सादतपुर, करावल नगर में पांच जींस डाइंग और तीन प्लास्टिक दाना इकाइयों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने शनिवार को शाहदरा उत्तरी जोन में आठ फैक्ट्रियों को सील कर दिया। इन इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी कटवा दिए गए। निगम, बीएसईएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने सादतपुर और करावल नगर में यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पांच जींस डाइंग और तीन प्लास्टिक दाना निर्माण फैक्ट्रियों को सील किया गया। निगम की टीम ने वार्ड 247 के सादतपुर और वार्ड 248 के करावल नगर में औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच में प्रदूषणकारी गतिविधियों में संलिप्त आठ इकाइयों की पहचान की गई। इसके बाद तीनों एजेंसियों की संयुक्त टीम ने इन्हें सील कर बिजली कनेक्शन काट दिए। निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने सभी जोनों के उपायुक्तों को प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से नॉन-कन्फर्मिंग क्षेत्रों में ऐसी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें