फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का हुआ कत्ल: शादी का वादा कर तीन साल साथ रखा, आठ लाख रुपये ऐंठे, फिर एक दिन ऐसे सामने आया असली चेहरा

Mon, 26 Feb 2024 07:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के परिवार वालों को सब पता है लेकिन वह भी उसके व्यवहार का विरोध नहीं करते हैं। पीड़ित युवती निराश्रित जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के लिए काम करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में तीन साल से सहमति संबंध में रह रही एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर धोखा देने और आठ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट भी की है। महिला ने थाना बिसरख में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती ग्रेनो वेस्ट की स्थित सोसाइटी में रहती है और वह सेक्टर-126 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। पीड़ित युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बिसरख के राजा जलालपुर के रहने वाले प्रवीन सिंह के साथ वह तीन साल से संबंध में हैं। आरोपी ने उन्हें शादी का झांसा दिया और अब तक करीब 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। 

संपर्क में आने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी का रवैया बदल गया और मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता के परिजनों को गाली देना और गलत शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। मारपीट के क्रम में ही 16 दिसंबर 2023 को आरोपी ने सेक्टर-116 स्थित बोफो स्कूल के सामने सड़क पर ही पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की। उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के परिवार वालों को सब पता है लेकिन वह भी उसके व्यवहार का विरोध नहीं करते हैं। पीड़ित युवती निराश्रित जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के लिए काम करती है। इसके लिए उसे  पुरस्कार भी मिल चुका है। थाना बिसरख प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें