फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के बाद पूर्वी दिल्ली के आठ इलाके सील

Wed, 08 Apr 2020 01:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Police Security - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पूर्व दिल्ली जिला प्रशासन ने आठ इलाकों को सील कर दिया है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों पर पूरी तरह से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, कोई बाहरी व्यक्ति भी अब इलाके में प्रवेश नहीं कर सकता है। एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली इलाके में जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव लोग मिल रहे हैं। उन इलाकों को प्रशासन सील कर रहा है। ऐसे में अब तक पूर्वी जिले में छह हजार लोगों को घरों में सील कर दिया गया है। पूर्व जिला जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली इलाके में बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं, इस इलाके में अब तक कुल आठ कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं।

इसको देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता अधिक बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए मंडावली गली नंबर 1, पांडव नगर ब्लॉक गली नंबर 1, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन गली नंबर 4, आईपी एक्सटेंशन के दो अपार्टमेंट वर्द्धमान व मयूरध्वज अपार्टमेंट के साथ ही खिचड़ीपुर की तीन गलियों को भी कंटेंटमेंट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सील किए गए लोगों को घरों में मिलेगा राशन
मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों को सील किया गया है उनको घरों में ही राशन मिलेगा। साथ ही डॉक्टरों की टीम भी स्वास्थ्य की जांच के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों से घरों में रहने के लिए अपील की जा रही है जिससे कोरोना का संक्रमण सोसाइटी में ना फैल सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें