नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए आरएलडीए तीन बार टेंडर निकल चुका है। अब चौथी बार टेंडर निकाला गया है। हर बार निर्माण कार्य में खर्च होने वाले बजट को लेकर टेंडर कैंसल हो जाता है। इस बार फिर से अधिकारियों ने 1 जुलाई को टेक्निकल ई बिड्स के लिए बड़े बिल्डिरों को बुलाया है। इस बार अगर टेंडर में कोई पेच नहीं फंसा तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यात्रियों को इस स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के लिए गेमिंग जोन, स्वचालित सीढि़यां, कैफेटेरिया और पंच सितारा होटल के साथ ही वाणिज्यिक जोन विकसित किया जाएगा। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा।