फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव : रेल सेवाएं फिर पटरी पर लाने की कवायद, आज अमृतसर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 12 May 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बॉर्डर इलाके से चलने वाली ट्रेनों में लोगों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सोमवार को स्पेशल वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का भी एलान किया है। ट्रेन संख्या 02464 अमृतसर से दिल्ली के लिए शाम 3:55 बजे चलेगी।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपातकालीन परिस्थितियों के कारण प्रभावित रेल सेवाएं फिर से पटरी पर लौटाने की कवायद तेज हो गई है। निरस्त ट्रेनों की समय सारणी निर्धारित कर ट्रेन संचालित कर रहे हैं। अमृतसर, जम्मू, लुधियाना की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। वहीं बॉर्डर इलाके से अन्य स्थानों पर जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


बॉर्डर इलाके से चलने वाली ट्रेनों में लोगों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सोमवार को स्पेशल वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का भी एलान किया है। ट्रेन संख्या 02464 अमृतसर से दिल्ली के लिए शाम 3:55 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन व्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहरेगी।

15 मई तक दिल्ली-फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। इसी तरह नई दिल्ली-जालंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा नई दिल्ली–अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने का भी एलान रेलवे ने किया है।
विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12413 अजमेर-जम्मू तवी, ट्रेन संख्या 12414 जम्मू तवी-अजमेर, श्रीगंगानगर-मेरठ छावनी, बाड़मेर-जम्मू तवी-बाड़मेर, साबरमती-जम्मू तवी-साबरमती, भगत की कोठी -जम्मू तवी-भगत की कोठी, जम्मू तवी-बांद्रा-जम्मूतवी एक्सप्रेस शामिल है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक के बाद रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए ट्रेनों का परिचालन किया जाए। नियमित ट्रेनों के साथ ही आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेन का संचालित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें