JEE Main 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी महीने बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा आयोजित लाइव सत्र से कुछ राहत मिली। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तो शुरू हो ही चुका है। अब यह परीक्षाएं साल में चार बार होंगी।
जेईई मेन 2021 परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होगी जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाएगी। अभी तक परीक्षा हर साल मुख्य रूप से जनवरी तथा अप्रैल में दो सत्रों में आयोजित की जाती थी, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री की मुताबिक जेईई मेन 2021 परीक्षा चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दिसम्बर 10, 2020 को छात्रों के साथ लाइव बातचीत में कहा था कि, वे NTA के अधिकारियों के साथ JEE Main 2021 की परीक्षा को साल में दो बार के बजाय 4 बार आयोजित कराने पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने
JEE Main 2021 परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई विशेष सूचना नहीं दी थी लेकिन, उन्होंने JEE Main 2021 परीक्षा के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ेंः JEE Main Registration 2021: जेईई मेन 2021 के पहले सेशन लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
एनटीए सलाहकार तथा विशेषज्ञों ने (JEE Main Registration Process) शुरू होने और परीक्षा के आयोजन के लिए पहले से ही अपेक्षित तारीख का उल्लेख कर दिया था।
क्या JEE Main 2021 का पाठ्यक्रम कम होगा?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लाइव सत्र के दौरान पाठ्यक्रम को कम करने के मुद्दे को लेकर भी अभ्यर्थियों के साथ चर्चा की, चर्चा के दौरान उन्होंने पाठ्यक्रम को कम करने में आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया। पाठ्यक्रम को कम करने के मुद्दे में उन्होंने कहा की, जेईई 2021 का प्रश्न पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घटाए गए पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बनाया जा सकता है।
उनके मुताबिक प्रश्न पत्र को इस तरह बनाया जाएगा जिससे कि सभी अभ्यर्थी घटाए गए पाठ्यक्रम से भी आने वाले प्रश्नों का उत्तर दे पाएंगी हालांकि, अंत में उन्होंने इस विषय पर भी एनटीए अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।