दिल्ली जलबोर्ड ने पानी की समस्या को देखते हुए रेल वॉटर हार्वेस्टिंग मुहिम शुरू कर दी है। जलबोर्ड का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने अहम बैठक की। दिल्ली जल बोर्ड के सभी 42 जोनल रेवेन्यू अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लिए। जहां ‘‘30 दिन, 200 स्ट्रक्चर’’ के लक्ष्य के साथ दिल्ली जल बोर्ड के महत्वाकांक्षी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मुहिम की शुरुआत की गई।
राघव चड्ढा ने बैठक में सभी 42 जोनल रेवेन्यू अधिकारियों को मुहिम की डेडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि दिल्ली को उस स्तर तक पहुंचाना चाहता हूं जहां दिल्ली के लोग अपने रेनवॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर दिखा कर गर्व महसूस करते हो। दिल्ली जल बोर्ड को अपनी मेहनत से इस लक्ष्य को हासिल करना है। दिल्ली के हर नागरिक को 24 घंटा 7 दिन पानी मिलना चाहिए।
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग इस दिशा में एक अहम कदम है। जोनल अधिकारी आम लोगों के लिए दिल्ली बोर्ड का चेहरा है, इसलिए उनका लोगों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्ट्रक्चर लगाने के लिए समझाना काफी अहम है। अब प्लानिंग नहीं, काम कर के दिखाने का वक्त है। इस मुहिम को सिर्फ कागजों में ही सिमटने नहीं देना है। आरडब्ल्यूए, कॉलेज, होटल, हॉस्पिटल्स से अच्छे सामंजस्य बैठा कर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के स्ट्रक्चर लगाने के लिए राजी करना चाहिए। हर जोन से 5 ऐसी जगहों को चिन्हित करने को कहा है जहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्ट्रक्चर लगाया जा सकता है। 30 दिन बाद इस मुहिम की एक रिव्यू बैठक किया जाएगा।