फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक खिलाड़ी की गलती का खामियाजा भुगतेगी टीम

Mon, 22 Sep 2014 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्कूल खेल में अगर कोई खिलाड़ी गड़बड़ी करता है तो उसकी इस गलती का खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल खेल के नियमों में एक नया नियम जोड़ दिया है।
विज्ञापन


नियम के मुताबिक कई बार देखा गया है कि खिलाड़ी अपने दस्तावेज गलत देते हैं या फिर जांच में उनमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है।

ऐसे में नए नियम के बाद अगर खेलों में किसी एक खिलाड़ी के दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई गई या फिर कमी पाई गई, तो पूरी टीम को खेल से बाहर कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के नियमों की लिस्ट को जिला स्तर से सभी स्कूलों के भेज दिया गया है।

जिला स्तरीय स्कूल खेलों की शुरूआत 26 सितंबर से हो रहा है। इस दौरान करीब दस खेलों का आयोजन किया जाएगा। अधिकांश खेल है टीम के खेल हैं, ऐसे में जरूरी है कि पूरी टीम के सभी खिलाड़ियों के सभी दस्तावेज पूरे हों।
विज्ञापन


इस बार से दस्तावेजों में कुछ बदलाव किया गया है। योग्यता फार्म के साथ हर खिलाड़ी के तीन जरूरी कागजात अनिवार्य हैं। इन सभी को स्कूल पूरी तरह जांच पड़ताल करके ही खेल के लिए आए, क्योंकि खेल के समय अगर कोई गड़बड़ी हुई, तो स्कूल की टीम बाहर हो सकती है।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि जिला सहायक शिक्षा अधिकारी(खेल) बीआर धनकड़ ने की। उन्होंने कहा कि स्कूल अपने स्तर पर सभी अनिवार्यता पूरी करके हीं आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें