सेक्टर-27 स्थित कैलाश सभागार में आरएसएस के अनुषांगिक संगठन विश्व संवाद केंद्र नोएडा की ओर से महर्षि नारद जयंती व पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अमर उजाला के संपादक (दिल्ली) उदय कुमार को प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्यप्रकाश ने सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मानित होने वाले अन्य पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी, श्वेता सिंह, मानस प्रतीक गोहेन, पंकज शर्मा, संतोष कुमार, सत्यदेव यादव, पवन मिश्रा, मधुलिका सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्यप्रकाश के अलावा विधायक विमला बाथम, आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल और वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय उपस्थित रहे।