फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट: 'आप' को विदेशों से हुई करोड़ों की अवैध फंडिंग, AAP बोली- ये पुराना मामला

Mon, 20 May 2024 06:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी को विदेशों से बड़ी संख्या में विदेशी फंडिंग हुई है। 
विज्ञापन
amit shah and arvind kejriwal - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पार्टी के नेता जेल गए और अब एक नई मुसीबत सामने आ गई है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर चल रही है कि प्रवर्तन निदेशालय ने एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी को विदेशों से बड़ी संख्या में विदेशी फंडिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी को अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सउदी अरब, यूएई, कुवैत और ओमान से फंड मिला है।   

विज्ञापन

ईडी ने गृह मंत्रालय को बताया कि आप को 7.08 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई। पार्टी ने यह फंड हासिल कर एफसीआरए, आरपीए और आईपीसी का उल्लखंन किया है। इतना ही पार्टी ने दान देने वालों की पहचान को छिपाया, उससे छेड़खानी की और गलत पहचान बताई। 
विज्ञापन

ईडी के आरोप पर 'आप' का बयान
ईडी के आरोप पर आम आदमी पार्टी का भी बयान आया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल प्रकरण फेल होने के बाद अब बीजेपी ये नया मामला लाई है। कल एक और मामला आएगा। इस से साफ जाहिर है बीजेपी दिल्ली और पंजाब की सभी बीस सीट हार रही है। ये सब चलने वाला नहीं है। मोदी जी से जनता बहुत नाराज है। ये ईडी नहीं भाजपा की कार्यवाही है। ये कई साल पुराना मामला, जिस पर सारे जवाब ईडी, सीबीआई, गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को दिए जा चुके हैं। ये फिर से आप को बदनाम करने की साजिश है। हर चुनाव से पहले भाजपा ये सब करती है। अगले चार दिन में कई ऐसे गलत आरोप लगाए जाएंगे। मोदी जी सीएम केजरीवाल से डरे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें