फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल की पेशी से पहले ईडी की कार्रवाई, 'आप' मंत्री राजकुमार आनंद के घर की छापेमारी

Thu, 02 Nov 2023 08:28 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता के घर छापेमारी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी से दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी हुई है। राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही तलाश शुरू हो गई। उनसे जुड़े नौ परिसरों पर छापेमारी चल रही है।

आप मंत्री राजकुमार आनंद के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है और बाहर सुरक्षा बल मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किे गए वीडियो में हथियारबंद सुरक्षा गार्ड आप मंत्री के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। 
विज्ञापन


आज सीएम केजरीवाल से होगी पूछताछ
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करेगा। ईडी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। केजरीवाल को आज दिन में 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। 

शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें