सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के बाद जयप्रकाश सिंहल को पिछले महीने ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं में हिरासत में लिया था। आयकर विभाग ने हवाला कारोबार चलाने वाले इस गिरोह और सिंहल के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली में छापे की कार्रवाई की थी।
दिल्ली के एक हवाला डीलर की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने क्रिप्टो-मुद्रा और अन्य अवैध तरीकों से विदेशों में करोड़ों का धन भेजने वाले सिंडिकेट की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के बाद जयप्रकाश सिंहल को पिछले महीने ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं में हिरासत में लिया था। आयकर विभाग ने हवाला कारोबार चलाने वाले इस गिरोह और सिंहल के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली में छापे की कार्रवाई की थी। कुछ हवाला डीलर, उनके सहयोगियों और हवाला तथा क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से ‘मीडिया विज्ञापनों’ की आड़ में करोड़ों रुपये विदेश भेजने के लिए अपनी सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों के दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आयकर विभाग ने कम से कम आधा दर्जन परिसरों की तलाशी ली गई। सूत्रों ने कहा, सिंघल के खिलाफ ईओडब्ल्यू की ओर से दायर कुछ मामले हैं और वह आयकर विभाग की जांच के दायरे में भी था।