प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े हथियार डीलर संजय भंडारी और अन्य के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पूरक अभियोजन शिकायत दायर की है। मामले में 24 नवंबर को सुनवाई होगी।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हथियार डीलर संजय भंडारी के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को दक्षिण दिल्ली स्थित संपत्ति को कब्जे में ले लिया था। ईडी ने बताया था कि यह संपत्ति पंचशील पार्क में पंचशील शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इसे एस बी हॉस्पिटेलिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत कराया गया है।