फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वोटर आईडी विवरण मांगने पर चुनाव आयोग की रोक, सिसोदिया बोले- यह आपका अधिकार नहीं

Sun, 02 Dec 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार से स्कूली छात्रों के परिजनों का मतदाता पहचान विवरण एकत्रित करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। जवाब में दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले हफ्ते मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत को लिखे एक पत्र में चुनाव आयोग के निर्देश को अवैध करार दिया।
विज्ञापन


सिसोदिया ने इसे मानने से इनकार करते हुए शिक्षा निदेशालय (डीओई) को चुनाव आयोग के आदेश का पालन न करने का निर्देश दिया है।

सितंबर से शुरू हुए डाटा संग्रह योजना में दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक और निजी संस्थानों से अपने छात्रों, उनके अभिभावकों और भाई-बहनों के व्यापक डाटा को उनके मोबाइल नंबर, मतदाता आईडी विवरण और शैक्षणिक योग्यता के साथ संकलित करने के लिए कहा था।

8 अक्टूबर को दिल्ली निदेशालय शिक्षा द्वारा जारी एक संशोधित परिपत्र में कहा गया था कि यह प्रक्रिया छात्रों के आवासीय पते की पुष्टि के साथ ही दिल्ली के छात्रों का डाटा बैंक बनाने में सुविधा प्रदान करेगा। जिससे लघु अवधि और दीर्घ अवधि के कई योजनाओं को बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें