फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल गौतमबुद्ध नगर जिले में 40 फीसदी बढ़ी शराब की बिक्री, विभाग राजस्व बढ़ाने में जुटा

Sun, 02 Dec 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिले में इस साल पिछले साल की तुलना में शराब की बिक्री में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिले में 483 शराब की दुकानों से इस साल 116 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है। जिसे और बढ़ाने के लिए विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में शराब की 483 दुकानें है। जिसमें देशी शराब की 216, अंग्रेजी शराब की 115, बीयर की 229 और 23 मॉडल शॉप हैं। इन दुकानों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत  किया गया है। पिछले साल पहले 9 माह में (जनवरी से सितंबर) में करीब 292 करोड़ रुपये राजस्व मिला था। इस साल उसी अवधि में 309 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है। 

शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए ऐेसे स्थानों पर चेकिंग की जा रही है जिन इलाकों में दुकानों के अलावा शराब अवैध रुप से कारोबारियों से खरीदी जाती है। चेकिंग बढ़ने और अवैध शराब की बिक्री बंद होने पर बिक्री में ओर इजाफा हो सकता है।       
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में और अधिक शराब की बिक्री हो सकती है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी जुटे हैं। अवैध शराब की बिक्री को बंद कराने के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें