दिल्ली विधानसभा चुनाव में मात्र एक सप्ताह रह गया है और ठीक सात दिन पहले उत्तम नगर से शराब की पेटियां बरामद की गई हैं। पहले कहा जा रहा था कि ये शराब आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार नरेश बालियान के दफ्तर से शराब की 497 पेटियां बरामद की गई हैं।
चुनाव आयोग और क्राइम ब्रांच ने राजधानी के उत्तम नगर इलाके के एक गोदाम में छापा मारकर शराब की पेटियां बरामद की गईं। इन पेटियों में लगभग 5000 हजार शराब की बोतलें हैं।
सूत्रों ने बताया है कि शराब का इस्तेमाल 7 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले किया जा सकता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोदाम में छापा गुप्त सूचनाओं के आधार पर मारा गया था। इस वक्त पुलिस यह जांच कर रही है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी और कौन लेकर आया था।