अधिकांश कंपनियां इस तेल से बायोडीजल का निर्माण करती हैं। हालांकि, एफएसओ उन कंपनियों का नाम नहीं बता सके, जिनको उपयोग किए गए तेल की खरीद के लिए सरकार ने नियुक्त किया है।
तेज की जाएगी जांच की प्रक्रिया
अब तक हम खाद्य तेल के 15 नमूने ले चुके हैं। जांच की प्रक्रिया आगे और तेज होगी। त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। पिछले तीन-चार दिन में पनीर व मावे के 21 नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
- डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
यह बोले लोग
हम तो इसी भरोसे पर दुकानों से खाद्य सामग्री की खरीदारी करते हैं कि जिले के अधिकारी इनकी समय-समय पर जांच करते होंगे।
-रणवीर, उपभोक्ता
मजबूरी में बाहरी दुकानों पर ही खाना पड़ता है। हमें नहीं मालूम कि जिस तेल में खाना पकाया जा रहा है, वह कितना शुद्ध है। यह तो अधिकारी ही जानते होंगे।
-वेद प्रकाश, उपभोक्ता