फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली को भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, नाले के ऊपर बिहारी कॉलोनी से टेलको चौक तक बनेगी एलिवेटेड रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिजिबिलिटी और डीपीआर के लिए 2.63 करोड़ रुपये स्वीकृत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। स्वामी दयानंद मार्ग पर सफर करने वाले लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। बिहारी कॉलोनी के कांति नगर पुल से लेकर टेलको चौक (गाजीपुर फ्लाईओवर) नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की करीब 10 लाख से ज्यादा की आबादी को सीधे तौर पर जाम से मुक्ति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके शुरुआती अध्ययन और डीपीआर तैयार करने के लिए 2.63 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
वर्तमान समय में स्वामी दयानंद मार्ग पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। जीटी रोड, आनंद विहार आईएसबीटी और यूपी बॉर्डर से आने-जाने वाला भारी ट्रैफिक इसी मुख्य मार्ग से होकर गुजरता है। सड़क की चौड़ाई सीमित होने और बीच में कट होने के कारण गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती हैं। महज 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को 35 से 40 मिनट तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख इलाकों से आवागमन होगा सुगम
इस एलिवेटेड रोड के बनने से बिहारी कॉलोनी, कांति नगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर, विश्वास नगर एक्सटेंशन, झिलमिल, विवेक विहार, शाहदरा, मानसरोवर पार्क और दिलशाद गार्डन जैसे बड़े और घने रिहायशी इलाकों का आवागमन पूरी तरह बदल जाएगा। स्थानीय निवासियों को अपनी कॉलोनियों से निकलकर मुख्य मार्ग पर आने में लगने वाले लंबे जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रैफिक अनुमानों के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दो लाख छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। एलिवेटेड रोड बनने के बाद लंबी दूरी तय करने वाले वाहन ऊपर से बिना किसी रुकावट के निकल जाएंगे, जबकि नीचे की स्थानीय सड़क का इस्तेमाल केवल क्षेत्रीय लोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें