फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Today Kashmir: जम्मू-कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Sat, 05 Feb 2022 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर व जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में शनिवार की सुबह भूकंप आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता मापी गई।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता मापी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर भूकंप की स्थिति के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन




शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।
विज्ञापन




जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल गए। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


फिलहाल, कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें