फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: Delhi-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान का हिंदुकुश रहा केंद्र, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 रही

Sat, 05 Aug 2023 11:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Earthquake Today in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश रहा।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात करीब 9.34 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके फरीदाबाद, गुरुग्राम, जम्मू-कश्मीर समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई इलाकों में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत रहा, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। झटकों से घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जा पहुंचे। 

विज्ञापन

भूकंप के झटके न केवल दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए बल्कि जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के भी कुछ इलाकों में महसूस हुए। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

क्यों आता है भूकंप? 
भूकंप तब आता है जब पृथ्वी की सबसे बाहरी परत के बड़े टुकड़े अचानक एक दूसरे के पीछे चले जाते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तुर्किये का भूकंप एक स्ट्राइक-स्लिप भूकंप था। इसे समझने से पहले हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा। पृथ्वी अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है। ये हिस्से एक फॉल्ट लाइन पर मिलते हैं, जहां प्लेटें आमतौर पर एक-दूसरे से टकराती हैं। लेकिन कभी-कभी तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब प्लेटें बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकालते हुए एक-दूसरे को तेजी से पार करती हैं। इस स्थिति में, दो प्लेटें एक-दूसरे को झटके देते हुए दो अलग-अलग दिशाओं में चली जाती हैं। यही प्रक्रिया भूकंप आने का कारण बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें