घाटों को पूरी तरह से सजाया जाएगा
निगम के बिजली विभाग के कर्मचारी जल्द ही इस काम को शुरू करेंगे, ताकि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था का काम समय से पूरा हो। छठ पूजा की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि सरकार द्वारा सुनिश्चित छठ घाटों पर जल्द ही सफाई का काम भी शुरू किया जाएगा। जल्द ही घाटों पर लाइटिंग के लिए बिजली विभाग काम शुरू कर देगा।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
उन्होंने कहा कि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था होने से त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा और घाटों पर पूजा के लिए आने वाली महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी ये इंतजाम समय पर होना बेहद जरूरी है।
मिलेगी अधिकृत पार्किंग की व्यवस्था
मेयर ने कहा कि वार्ड में दो घाट तैयार करने के लिए हेड अकाउंट से फंड दिया गया है। इसके अलावा इस पर जोर रहेगा कि दिल्ली नगर निगम छठ घाटों पर बेहतर साफ सफाई करे ताकि श्रद्धालु साफ सुथरे घाटों पर पूजा कर सकें। छठ घाटों पर वाहनों के लिए अधिकृत पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जिससे कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो।