पुलिस ने शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित को दिए नंबर पर फोन कर पैसे देने का लालच देकर बदमाशों को बुलाया। तीनों बदमाशों के वहां पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह नशे के आदी है और नशे के लिए पैसे की जरूरत थी।
दिल्ली के मुंडका इलाके में बदमाशों ने अपनी बाइक से टेंपो को टक्कर मारकर चालक की पिटाई कर दी। बदमाश ने पीड़ित से मोबाइल फोन छीन लिया। जब चालक के मोबाइल वापस मांगा तो बदमाशों ने उसे दो हजार रुपये देने को कहा। इसके बाद मोबाइल लौटा देने का भरोसा दिया। पैसे का इंतजाम होने की सूचना देने के लिए बदमाशों ने पीड़ित को एक मोबाइल नंबर भी दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों के मोबाइल नंबर संपर्क कर उन्हें पैसे लेने के लिए बुलाया और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एक बदमाश इलाके का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि वह नशे के आदी हैं। पैसे की जरूरत होने पर उन लोगों ने जान बूझकर टेंपो में टक्कर मारी थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हिरणकुंदना गांव निवासी अमित, विनय और आकाश के रूप में हुई है। अमित मुंडका थाने का घोषित बदमाश है।
11 मार्च मुंडका थाने में तैनात हवलदार प्रदीप और सिपाही सुमित इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान द्वारका निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह अपना टेंपो लेकर इलाके में सामान पहुंचाने आया था। तभी एक बाइक अचानक उसके वाहन के सामने आ गया और उसके वाहन से टच कर गया। बाइक सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद उनका एक दोस्त वहां आ गया। उसने उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल वापस करने के लिए कहने पर उसने दो हजार देने के लिए कहा। फिर एक मोबाइल नंबर देकर पैसे पहुंचाने के लिए कहा।