फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डूसू कार्यकारिणी चुनाव का बिगुल बजा, तीन दिसंबर को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
-27 नवंबर तक नामांकन करा सकेंगे, नामांकन पत्रों की जांच भी उसी दिन होगी
विज्ञापन

-मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद इसकी कार्यकारिणी बनाने के लिए चुनाव होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की 11 सदस्यीय कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान तीन दिसंबर को होगा। उसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर दोपहर दो बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद दोपहर 2:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी और शाम पांच बजे तक योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके अगले दिन यानी 28 नवंबर को उम्मीदवार शाम चार बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे चुनाव मैदान में डटे अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगा। मतदान संपन्न होने के महज डेढ़ घंटे बाद, दोपहर 2:30 बजे से मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और शाम तक नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं नॉर्थ कैंपस स्थित डीयू के गेट नंबर-4 के सामने बॉटनी विभाग के पास बने कॉन्फ्रेंस सेंटर में चुनाव अधिकारी के कार्यालय से संचालित होंगी।
विज्ञापन


इस चुनाव में केवल डूसू केंद्रीय परिषद (सेंट्रल काउंसिल) के सदस्य ही हिस्सा ले सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रवेश के लिए चुनाव कार्यालय से जारी गेट पास दिखाना अनिवार्य होगा, जिसके लिए संबंधित कॉलेज के प्रिंसिपल या विभागाध्यक्ष से सत्यापित फॉर्म जमा करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने कॉलेज या संस्थान का वैध पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। चुनाव के नतीजे घोषित होते ही डूसू की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी की टीम पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें