फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डूसू चुनाव प्रचार तेज, हॉस्टल और पीजी छात्रों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नजदीक आते ही संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय हो गए हैं। प्रत्याशी हॉस्टल और पीजी छात्रों से संवाद कर संपर्क साध रहे हैं। इस दौरान वह अपने-अपने संगठन के एक साल में किए गए कार्यों की जानकारी भी छात्रों को दे रहे हैं। शुक्रवार को एबीवीपी के संभावित प्रत्याशियों ने डीयू के उत्तरी और दक्षिणी परिसर के विभिन्न छात्रावासों का दौरा किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर डीयू में अब तक एबीवीपी-डूसू द्वारा किए गए कार्यों और छात्रहितों के लिए किए गए कामों की जानकारी दी। संभावित प्रत्याशियों ने छात्रों को आश्वस्त किया कि परिषद विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, पारदर्शी प्रशासन और छात्र सुविधाओं के विस्तार के लिए संघर्ष करती रहेगी। प्रचार अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रत्याशियों से हॉस्टल से संबंधित कई समस्याएं साझा कीं। इनमें बेहतर खानपान की व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, इंटरनेट की सुविधा और पुस्तकालय सेवाओं का विस्तार प्रमुख रूप से शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता लगातार हॉस्टल, पीजी, कॉलेज और कक्षाओं में जाकर छात्रों से सीधे संवाद कर रहे हैं। हमने हमेशा छात्र कल्याण, महिला सुरक्षा, बेहतर यातायात सुविधाएं और सुलभ शैक्षणिक वातावरण के लिए आंदोलन किए हैं। आगे भी काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें