फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी हवा, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Sun, 30 Jun 2019 03:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धूल भरी हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में तेज और धूल भरी हवा चल रही है। धूल भरी हवा से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि लगातार बढ़ रहे तापमान से झुलसते शहर के लिए राहत भरी खबर है। दो जुलाई तक शहर में मानसून के प्रवेश की संभावना है। वहीं, दो और तीन जुलाई को बारिश के आसार बने हैं। इस साल जून का महीना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था। 

वहीं, जुलाई में कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि इस बार मानसून सामान्य से कम ही रहेगा। जिससे थोड़ी तकलीफें झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पास एक उच्च दाब का क्षेत्र बन चुका है। 
विज्ञापन


जिसका असर शहर के तापमान पर पड़ेगा। वहीं, रविवार एवं सोमवार को गर्मी की और अधिक मार झेलनी पड़ सकती है। पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है, जो सोमवार तक यूं ही रहेगी। मंगलवार को शहर में मानसून के प्रवेश के बाद तपिश कुछ कम पड़ने की संभावना है। वहीं, बारिश की फुहारें गर्मी से राहत देंगी। 
विज्ञापन

बदलते मौसम में बरतें अधिक सावधानी 

शहर का मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जहां हाल के दिनों में गर्मी ने आफत खड़ी कर रखी है। वहीं, आने वाले दिनों में बारिश से मौसम बदलेगा। बदलते मौसम में वायरल, इंफेक्शन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना बढ़ भी जाती है। ऐसे में अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। निम्न बातों का ध्यान रख आप परेशानियों से बच सकते हैं। 

1- एकदम से गर्म से ठंडे तापमान में न आएं। यदि धूप से आ रहे हैं तो थोड़ी देर रुककर ही एसी चलाएं। वहीं, एसी से निकलकर तुरंत धूप में ना जाएं। 
2- बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें। इससे इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। 
3-  मौसमी सब्जियों एवं फलों का अधिक इस्तेमाल करें। 
4- बच्चों एवं बुजुर्गों का खास ध्यान दें, इम्यून सिस्टम कमजोर होने से इनके बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें