फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक मिल सकती है डुप्लेक्स की सौगात

Wed, 15 Oct 2014 08:07 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले अपने घर की बुकिंग कराने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद मंडोला विहार योजना में डुप्लेक्स फ्लैटों की योजना लांच करने जा रहा है। दिवाली से पहले योजना को लांच करने की तैयारी है।
विज्ञापन


परिषद ने करीब तीन माह पहले योजना की डीपीआर बनाई थी। आवास आयुक्त की ओर से डीपीआर बनाने के आदेशों के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि योजना में करीब 1500 डुप्लेक्स फ्लैट बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए डीपीआर मुख्यालय भेजी जा चुकी है। इसी सप्ताह इसे मंजूरी मिलते ही योजना को लांच किए जाने की उम्मीद है।

आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन का कहना है कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि डुप्लेक्स के दाम मध्यम वर्ग की पहुंच में हों।

नई योजना को विकसित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि डीपीआर तैयार होने के बाद ही दाम और फ्लैटाें की सही संख्या निर्धारित हो सकेगी।

सस्ते फ्लैटों के लिए फ्रेम स्ट्रक्चर पर बनाने की तैयारी
परिषद अधिकारियों का कहना है कि लागत को कम करने के लिए योजना को आरसीसी शियरवॉल तकनीक के स्थान पर फ्रेम स्ट्रक्चर तकनीक पर ही बनाया जा सकता है।

शियरवॉल तकनीक भूकंपरोधी होती है और फ्रेम स्ट्रक्चर से महंगी पड़ती है। डुप्लेक्स फ्लैट सिर्फ एक मंजिला ही होंगे, जिसे देखते हुए परिषद इन्हें फ्रेम स्ट्रक्चर पर ही बनाने का निर्णय लेने की तैयारी में है। फ्लैटों की कीमत 40 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्राउंड पर टू-बीएचके स्टडी और ऊपर होगा वन बीएचके
अधिकारियों का कहना है कि डुप्लेक्स योजना में प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब एक हजार वर्गफीट होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर टूबीएचके और स्टडी रूम होगा। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर वन बीएचएके होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें