फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के चलते स्कूलों में 28 तक छुट्टियां

Tue, 23 Dec 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड झेल रहे स्कूली बच्चों को डीएम विमल कुमार शर्मा ने राहत दे दी है। कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों को भी 28 दिसंबर बंद किए जाने के आदेश हैं। ठंड इसी तरह जारी रही तो सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों पर सीआरपीसी की धारा-188 के तहत कार्रवाई होगी।

एक सप्ताह से एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। सोमवार को तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। इस बढ़ती ठंड में बच्चों को स्कूल जाने से राहत दिलाने के लिए पूर्व में अभिभावक व कई सामाजिक संगठन डीएम से अपील कर रहे थे।
विज्ञापन


डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि शीतलहर और कोहरे को देखते हुए यूपी बोर्ड से संबंधित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, सहायता व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है।

यह छुट्टी 25 दिसंबर से होने वाली थी लेकिन बिगड़ते मौसम की वजह से बच्चों को दो दिन पहले ही राहत दी गई है। डीएम ने कहा कि इस दौरान यदि कोई स्कूल खुलता है तो धारा 144 की अवमानना मानी जाएगी।

ऐसे स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ 188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि उनके यह आदेश सिर्फ नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए हैं।

इससे ऊपर के स्टूडेंट्स की क्लास स्कूल प्रशासन लगा सकते हैं। इसके अलावा यह आदेश अवकाश के दिनों में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं और उनके केंद्रों पर लागू नहीं होंगे।

पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस, बच्चों को नहीं भेजा स्कूल
सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंड रही। पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंड बढ़ने की वजह से टीएचए के अभिभावकों ने सोमवार को बच्चों को स्कूल नहीं भेजना ही उचित समझा।

नर्सरी की कक्षाओं में कम उपस्थिति दर्ज की गई। वैशाली सेक्टर-5 निवासी सुनीला ने बताया कि ठंड बहुत थी, जिसकी वजह से बच्चे को स्कूल नहीं भेजा। बृजविहार निवासी आराधना ने बताया कि बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है, लेकिन बहुत ठंड थी। ऐसे में स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें