फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Woes: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरी, तीन स्कूली छात्र घायल

Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

लोगों ने तीनों बच्चों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों के पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन
demo/file - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बारिश के कारण एक जर्जर मकान की दीवार सड़क पर गिर गई। हादसे में वहां से गुजर रहे तीन स्कूली बच्चे चपेट में आ गए। लोगों ने तीनों बच्चों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों के पैर में चोट लगी है। बच्चों की पहचान आठ साल के पंकज, 10 साल के ध्रुव और आठ साल के आदी के रूप में हुई है। दीवार गिरने से बिजली का एक खंभा भी टेढ़ा हो गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12.58 बजे मंडावली थाने में जर्जर मकान की दीवार गिरने की सूचना मिली। एक महिला ने पुलिस को बताया कि बाड़ा चौक के पास दीवार सड़क पर गिरने से वहां से गुजर रहे तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए हैंं। पुलिस तत्काल साकेत ब्लॉक के गली संख्या 12 स्थित घटनास्थल पर पहुंची। तब तक लोग बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। पता चला कि तीनों बच्चों को पैर में मामूली चोट लगी है।

जांच करने पर पता चला कि एक पुराने जर्जर मकान में काफी समय से ताला लगा हुआ है। बारिश के दौरान जर्जर मकान की दीवार सड़क की ओर गिर गई। उस दौरान बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे जिसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें