फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने युवाओं से किया भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईआईटी दिल्ली के टेक फेस्ट को किया संबोधित, कहा- भारत का लक्ष्य 6जी में वैश्विक अग्रणी बनना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया शुक्रवार को आईआईआईटी दिल्ली के टेक फेस्ट ईएसवाईए को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं से विश्वगुरु के रूप में भारत के अगले अध्याय का नेतृत्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट के शून्य से लेकर चिकित्सा विज्ञान और शल्य चिकित्सा में हुई उन्नति तक, नालंदा व तक्षशिला ने दुनिया भर से ज्ञान के जिज्ञासुओं को अपनी और आकर्षित किया। ज्ञान की यह खोज हमारे डीएनए में है। हार्वर्ड का सबसे बड़ा पुस्तकालय भी नालंदा के सामने फीका पड़ जाता है। वह चिंगारी आज भी हमारे भीतर मौजूद है। भारत का उदय युवाओं के कंधों पर टिका है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने प्रौद्योगिकी के विषय पर कहा कि जिस प्रकार 40 वर्ष सूचना प्रौद्योगिकी ने परिवर्तन किया। वैसा ही आज एआई करेगा लेकिन कार्य केवल एआई का निर्माण करना नहीं है बल्कि सभी के लिए जिम्मेदार एआई का बनाना है जो मानवता को ऊंचा उठाए ना कि उस पर हावी हो। वहीं, दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष (टीटीडीएफ) ने पहले ही 120 से अधिक भविष्योन्मुखी परियोजनाओं में निवेश किया है जिनमें क्वांटम कंप्यूटिंग, टेराहर्ट्ज संचार, बायो-नैनो सिस्टम, स्वदेशी चिपसेट और एन्क्रिप्टेड राउटर शामिल है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य 6जी में वैश्विक अग्रणी बनना है। 2030 तक विश्व के कुल पेटेंट में कम से कम 10 प्रतिशत योगदान देना और इस महत्वकांक्षी लक्ष्य का केंद्र भारत के विद्यार्थी ही हैं। छात्रों को याद दिलाते हुए कहा कि भारत का उदय इसके सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित है। हम एक ऐसा देश हैं जिसने कभी युद्ध की बात नहीं की जो वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करता है। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों से भारत के लिए ऐसे समाधान बनाने का आग्रह किया जो सटीक कृषि का इंतजार कर रहे किसान, डिजिटल कक्षा में पढ़ रहे बच्चे और टेली-हेल्थ पर निर्भर छोटे शहर के मरीज के लिए हों।
विज्ञापन

'ज्ञान अर्जित कर घर वापस आएं और भारत को फिर सोने की चिड़िया बनाएं'
नवप्रवर्तकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने अपील की कि वह सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अध्ययन करें। सर्वश्रेष्ठ प्रयोगशालाओं में काम करें लेकिन अपने ज्ञान और महत्वकांक्षा को लेकर घर वापस आएं और भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाएं। आखिर में उन्होंने युवाओं को तीन मार्गदर्शक सिद्धांत देते हुए कहा कि साहसी बनो, अपनी जड़ों से जुड़े रहो और भारत के लिए निर्माण करो का अनुरोध किया गया। साथ ही कहा कि अगले 100 वर्षों का अवसर भारत में निहित है। एशिया की भारत की उस भावना को आगे बढ़ाइए जो विश्व मंच पर प्रकाशमान हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें