इसके बाद अतुल वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने सोहना थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो रविवार की सुबह अतुल राघव का शव गांव के पास ही जंगलों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने देखा कि अतुल के दोनों हाथ कटे हुए थे और वहीं पास में ही पड़े मिले। थोड़ी दूर पर बीयर की बोतल भी पड़ी हुई मिली। मृतक के परिजनों ने बताया कि डेविड नाम के युवक से अतुल की पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
इस संबंध में एक मामला पहले ही अदालत में विचाराधीन है। इसको लेकर डेविड अतुल राघव से रंजिश रखता था। मृतक युवक के परिजनों के अनुसार उक्त तीनों युवकों ने मिलकर अतुल की हत्या की है। वहीं, पुलिस ने बताया कि डेविड नामक युवक पर मृतक युवक ने करीब दो साल पहले कुल्हाड़ी से हमला किया था। यही रंजिश पिछले दो सालों से चली आ रही थी। मृतक व आरोपी दोनों नशा करने के आदी बताए जा रहे हैं।
सोहना सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए गुरुग्राम भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की चार टीमें में गठित कर दी हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।