फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अभी और होगी बारिश: सर्द हवा ने सिहरन कराई महसूस; मौसम विभाग ने इस तारीख के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Wed, 28 Jan 2026 08:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सर्द हवाएं चलती रहेंगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
दिल्ली को अभी भिगोती रहेगी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हुई बारिश का प्रभाव बुधवार को भी रहा। बुधवार को सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। शाम को तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ।  

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12, आया नगर में 12.7, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। दिन में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलेंगी। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। साथ ही, न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादल नजर आने का अनुमान है। 30 जनवरी को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

31 जनवरी को बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने 31 जनवरी को दिल्ली में बादल छाने की संभावना जताई है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रात के वक्त गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात को बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। 
विज्ञापन

1 फरवरी को बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाएं
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में पहली फरवरी को भी मौसम खराब रहने का अनुमान जारी किया है। इस दिन गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें