फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन से रंगों की होली न मनाने का निर्णय

Sun, 20 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : भव्य नरेश
विज्ञापन
जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से दुखी कई संगठन व मंदिरों में रंगों की होली न खेलने का निर्णय लिया गया है। एनआईटी-2 स्थित श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में इस बार रंगों की होली नहीं मनाई जाएगी है। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि होली के दिन मंदिर में भजनों  एवं यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन


भाटिया ने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान प्रदेश में हुई हिंसा से वह बेहद ही विचलित हैं। इस हिंसा में जिस प्रकार से जान माल की हानि हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

भविष्य में प्रदेश में इस प्रकार की हिंसा की घटना घटित ना हो, इसके लिए वह  भगवान से प्रार्थना करते हैं। भाटिया ने शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से यह भी अपील की है कि वह रंगों की होली खेलने की बजाए फूलों की होली खेंले।
विज्ञापन


पंजाबी समाज के लोगों ने भी  होली न मनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को एनआईटी-5 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें पंजाबी सामुहिक मंच बनाया गया। साथ ही पंजाबी समुदाय से होली न मनाने की अपील की गई। बैठक में रमेश भाटिया ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान हुए बवाल से समाज दुखी है। बैठक में रामसिंह आहूजा, बहादुर सिंह, राधा नरूला, सुंदर कूपर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें