फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: भीगने के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले, आज रिमझिम तो अगले हफ्ते जमकर बरसेंगे बदरा; पढ़ें मौसम का हाल

Sat, 12 Jul 2025 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी। ऐसा 17 जुलाई तक रहेगा इसके बाद बारिश में कमी आने लगेगी।
विज्ञापन
Delhi Rain - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भी तेज बारिश की संभावना है। जबकि इस सप्ताहंत तक हल्की बारिश के आसार हैं। 13 जुलाई तक तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उसके बाद 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में जुलाई में अब तक 57 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि जुलाई का औसतन 195.8 मिमी का है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आसपास मानसून का ट्रफ बना हुआ है। यह वीकेंड तक बना रहेगा जिसके कारण हल्की बारिश होगी। इसके बाद अगले सप्ताह यह दुबारा उत्तर की तरफ बनेगा। इसके कारण अगले सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में रूक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

वहीं शुक्रवार को भी सुबह बादल छाए रहे उसके बाद धूप निकल आई। लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 017.1 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 001.0 बारिश दर्ज की गई। उसके बाद धूप व बादलों की लुकाछिपी का खेल शाम तक चलता रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी। ऐसा 17 जुलाई तक रहेगा इसके बाद बारिश में कमी आने लगेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi : दिल्ली में धारावी मॉडल से होगा झुग्गियों का विकास, डूसिब ने पड़ताल के लिए बनाई नौ सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें