फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू यूजी प्रवेश : एक ही दिन में 41 हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 जून की देर रात से शुरू यूजी प्रवेश के पहले चरण में पंजीकरण के लिए यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक का है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक (यूजी) दाखिले के पहले चरण में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सिर्फ एक दिन में 41,473 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 26 जून की देर रात से शुरू यूजी प्रवेश के पहले चरण में यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक का है। जल्द ही दूसरा चरण शुरू होने वाला है, जिसमें छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। डीयू में स्नातक कार्यक्रमों की करीब 72 हजार सीटें हैं। खेल, ईसीए और अन्य कोटों को मिलाकर कुल सीटें लगभग 85 हजार हो जाती हैं।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर पीजी में भी अच्छी प्रगति देखने को मिल रही है। पीजी दो वर्षीय कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया के दो राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें अब तक 9,675 छात्रों ने दाखिला पक्का कर लिया है। इनमें से 4,926 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर ली है, जबकि 3,745 छात्र बेहतर विकल्प की उम्मीद में अपग्रेड का ऑप्शन चुन चुके हैं। वहीं, बीटेक कार्यक्रमों के पहले राउंड में 233 छात्रों ने सीट स्वीकार की है और 41 छात्रों ने फीस भी जमा कर दी है। ऐसे में, फीस भरने की आखिरी तारीख एक जुलाई है। पांच वर्षीय एकीकृत लॉ कोर्स के तीसरे राउंड में 105 छात्रों ने दाखिला की पुष्टि की है। इसकी फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें