फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली को अगले हफ्ते मिलेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, 70 लाख पौधे रोपे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित दिल्ली संकल्प होगा मजबूत, 4 जुलाई को आएंगी ई-बसें
विज्ञापन

7 जुलाई से शुरू होगा दिल्लीभर में पौधारोपण महाअभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अगले सप्ताह दो बड़े अभियान शुरू होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में एलान किया कि 4 जुलाई को दिल्ली में 300 नई आधुनिक और वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके अलावा 7 जुलाई से पूरी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का महाअभियान शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी में विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करना है। इलेक्ट्रिक बसों के आने से लोगों को बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिल्ली को अधिक हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। पीतमपुरा में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना सफाई और बुनियादी ढांचे पर फोकस
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना पुनर्जीवन, सड़क, सीवर, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यमुना में गिरने वाले नालों को चरणबद्ध तरीके से टैप किया जा रहा है और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें