फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : अगले सप्ताह शुरू हो सकता है तीसरे राउंड में दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे राउंड के तहत 30 जुलाई तक छात्रों ने सीट को स्वीकारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कोर्सेज में अब तक दाखिला नहीं पाए छात्र मिड एंट्री करके दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। दरअसल बुधवार को दूसरी सीट आवंटन राउंड के तहत सीट को स्वीकार करने का अंतिम दिन था। अब छात्रों के पास फीस भुगतान करने के लिए एक अगस्त तक का समय है। इसके बाद डीयू प्रशासन रिक्त सीटों की जानकारी जारी करेगा। इसके साथ ही मिड एंट्री को भी खोला जाएगा। डीयू प्रशासन तीसरे राउंड की सीटों पर छात्रों को मिड एंट्री का अवसर देगा।
विज्ञापन

इस राउंड के लिए कितनी सीटें खाली रहेंगी यह भी अगले सप्ताह तक ही पता चलेगा। मिड एंट्री का लाभ ऐसे छात्र ले सकते हैं जो कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2025 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। यह पूरी तरह से खाली सीट पर निर्भर करेगा। यदि सीट रहेगी तभी छात्र इससे दाखिला सिस्टम में आ सकेंगे। इसके लिए उन्हें एंट्री शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं तीसरे राउंड में प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम, स्पोर्ट्स व ईसीए के दाखिले भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें