फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU ने छात्रों को दी सलाह, लड़कियों के स्कर्ट जितना लंबा हो ईमेल

Thu, 08 Jun 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की बीकॉम ऑनर्स की एक किताब में छात्रों ईमेल लिखने के बारे में हैरान करने वाले निर्देश दिए जा रहे हैं। किताब के मुताबिक, छात्रों को महिलाओं के स्कर्ट जितना छोटा ईमेल लिखना चाहिए। ताकि वह पढ़ने में टू द प्वॉइंट और दिलचस्प लगे। 
विज्ञापन

 
चौंकाने वाली बात ये है कि ये किताब डीयू से जुड़े ज्‍यादातर कॉलेजों में पढ़ाई जा रही है। बेसिक बिजनेस एजुकेशन नाम की इस किताब को प्रकाशित हुए एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसमें लिखा गया है, 'ईमेल महिलाओं की स्‍कर्ट की तरह शॉर्ट होने चाहिए, जिससे ये दिलचस्‍प लगे। साथ ही इसकी लंबाई सिर्फ इतनी हो कि सारी अहम बातें आ जाएं।' 

'हिंदुस्‍तान टाइम्‍स' में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एक छात्र ने नाम ना लेने की शर्त पर कहा कि कई छात्रों को आदत होती है कि वह टेक्‍स्‍टबुक में लिखी हर बात को रटते हैं। बिना ये सोचे हुए कि उसका क्‍या असर होगा।'
विज्ञापन



वहीं, ये मामला मीडिया में आते ही किताब के लेखक प्रोफेसर सीबी गुप्‍ता ने लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने ये भी कहा है कि जिस आर्टिकल में ये कहा गया है वो एक विदेशी लेखक द्वारा लिखा गया है।

उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी किताब से ये बातें हटा दी हैं। साथ ही प्रकाशक से कहा है कि वह नवीनतम संस्करण में इस कंटेंट को हटा दे।'फिलहाल शिक्षा विभाग ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया है और ना ही कोई प्रतिक्रिया दी है।  
विज्ञापन

जब सीबीएसई की किताब में 36-24-36 को बताया बेस्ट फिगर

BOOKS
इसके पहले सीबीएसई 12वीं के फिजिकल एजुकेशन की किताब को लेकर भी विवाद हुआ था। न्यू सरस्वती हाउस द्वारा प्रकाशित शर्मा जी की हेल्थ एंड फिजि‍कल एजुकेशन टेक्सटबुक में लड़कियों के 36-24-36 फिगर को बेस्ट बताया गया था। हालांकि, इस किताब को एनसीईआरटी द्वारा नहीं लाया गया है।

किताब के अनुसार, मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने वाली लड़कियों का फि‍गर सबसे अच्छा होता है और महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही, किताब में यह भी कहा गया है कि ऐसा फिगर आसानी से नहीं मिलता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और इसलिए कसरत करनी चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें