फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल पर छात्र

Fri, 31 Jan 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ कैंपस में भूख हड़ताल की। इसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने पारित कराए गए लोकपाल बिल के संदर्भ में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने यह कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए केवल लोकपाल बिल ही काफी नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन

छात्र संगठन के प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि एनएसयूआई भ्रष्टाचार के लिए कड़े कदम उठाए जाने को लेकर लगातार लड़ाई लड़ी रही है।

एनएसयूआई दिल्ली के अध्यक्ष अंकित डेढ़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर डीयू में 28-29 जनवरी को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।

इसके जरिए सांसदों से आग्रह किया जाएगा कि लंबे समय से अटके पड़े विधेयक जल्दी पास कराने के लिए प्रयास करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें