फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में इंटर्नशिप करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू ने वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के लिए छात्रों से आवेदन मांगे
विज्ञापन


-यूजी-पीजी के पहले व दूसरे साल के छात्र ही कर सकते हैं आवेदन

-जून-जुलाई इंटर्नशिप स्कीम के तहत प्रति सप्ताह 20 घंटे काम करना जरूरी

स्टाईपेंड के रूप में प्रति माह मिलेंगे 11, 576 रुपये

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश (जून-जुलाई) को सदुपयोग करने का मौका मिलेगा। डीयू ने वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के लिए छात्रों से आवेदन मांगे हैं। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम जून-जुलाई 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। चयनित छात्रों को इंटर्नशिप पूरी होने के बाद स्टाईपेंड और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत छात्रों को डीयू के विभिन्न कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा।

डीयू इंटर्नशिप के लिए विश्वविद्यालय के सभी नियमित छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जो किसी भी विषय या पाठ्यक्रम में स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत हैं। अंतिम वर्ष के छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इस इंटर्नशिप से छात्रों को डीयू के प्रशासनिक कार्यों और नीतिगत प्रक्रियाओं को समझने का व्यावहारिक अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इंटर्नशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा। इस बार छात्रों को इंटर्नशिप के लिए दिए जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की गई है। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को प्रति माह 11,576 रुपये का स्टाईपेंड दिया जाएगा। बीते साल इस राशि के तहत छात्रों को 11, 025 रुपये दिए गए थे। इंटर्नशिप पूरा करने पर छात्रों को डीयू डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। डीयू की ओर से वर्ष 2022 से वीसी समर इंटर्नशिप और पार्ट टाइम वीसी इंटर्नशिप की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें