फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं: रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में एलपीजी आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह की गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य, पर्याप्त और नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण न करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 अप्रैल को कुल 1,11,766 एलपीजी बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मिलकर 1,30,094 सिलेंडरों की डिलीवरी की। यह संख्या बुकिंग से अधिक है, जिससे साफ है कि लंबित ऑर्डर तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही, औसत डिलीवरी समय घटकर 3.87 दिन रह गया है, जो पहले 4.24 दिन था। इससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल रही है।


समस्या हो तो हेल्पलाइन पर फोन लगाएं-
कमर्शियल एलपीजी की स्थिति पर उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रतिदिन 6,480 सिलेंडर मिल रहे हैं, जबकि पिछले एक सप्ताह में औसत खपत केवल 4,268 सिलेंडर रही है। इससे यह स्पष्ट है कि उपलब्धता मांग से कहीं अधिक है और किसी प्रकार की कमी की आशंका नहीं है। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि गैस प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के हेल्पलाइन नंबर 011-23379836 और 8383824659 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भोजन पकाने के ये विकल्प होंगे कारगर -
उन्होंने यह भी कहा कि जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध है, वहां उसका उपयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक और इंडक्शन कुकिंग जैसे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं। सरकार का कहना है कि सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें