डीयू के एक छात्र को उसकी बचपन से चली आ रही एक आदत ने दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक इंटरनेशनल यंग अचीवर्स अवार्ड दिलाया है।
गौरतलब है कि डीयू के छात्र हिमाद्रिश सुवन का नाम इस अवार्ड के लिए खुद इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस ने चयन किया था।
यह संस्था यूएनओ की आर्थिक और सामाजिक संस्था ईसीओएसओसी, यूनीसेफ और यूएनसीडी से मान्यता प्राप्त है। सुवन अपने स्कूल के ही दिनों से आरटीआई डालता रहा है। अब तक वह 100 से भी ज्यादा आरटीआई डाल चुका है। यही वजह है कि यूएनओ जैसी संस्था ने उसे इतने बड़े पुरस्कार से नवाजा है।