फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे डीयू अध्यक्ष, उठी इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
सतेंद्र अवाना
विज्ञापन
नोएडा में दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी व हत्या के प्रयास के आरोपों में फंसे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष सतेंद्र अवाना के खिलाफ अब विभिन्न छात्र संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


जहां आइसा ने मांग की है कि उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए, वहीं एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से उन्हें पद से हटाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) उन्हें इस मामले में घेरने के लिए मंगलवार को डूसू कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नोएडा सेक्टर-20 थाने में एक विवाहिता ने अपने पति और अन्य नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और हत्या के प्रयास की एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

केस दर्ज कराने थाने पहुंचे लोग
इन नौ लोगों में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सतेंद्र अवाना का नाम भी शामिल है। वहीं इस पूरे मामले पर सतेंद्र का कहना है कि यह खबर पूरी तरह से काल्पनिक है। पूरे मामले का गलत प्रचार कर तूल दिया जा रहा है।

यह मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की राजनैतिक साजिश लगती है। वहीं आइसा ने इस पूरे मामले पर बयान जारी कर कहा है कि सतेंद्र पर गंभीर मामला दर्ज किया गया है। 

ऐसे में हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्हें कानून के अनुसार दंड दिया जाना चाहिए। एनएसयूआई के बयान में कहा गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित संस्थान है।

एबीवीपी की द्वारा महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की बात की जाती है लेकिन डूसू अध्यक्ष का नाम इस मामले में नाम सामने आने से एबीवीपी का असली चेहरा सामने आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें