फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : एक-एक सीट पर दो से अधिक आवेदकों की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक की 71,000 सीटों के लिए अब तक 2.97 लाख पंजीकरण हुए
विज्ञापन


61,000 ने दूसरे चरण की कॉलेज व कोर्स चयन की प्रक्रिया को पूरा किया

अभी भी आवेदक सात अगस्त तक कर सकते हैं पंजीकरण
आवेदक रविवार रात 11:59 बजे तक आवेदन फॉर्म में कर सकते हैं सुधार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक प्रोग्राम की एक-एक सीट पर दावेदारी कठिन होने जा रही है। दरअसल अब तक हुई पंजीकरण प्रक्रिया के तहत एक सीट के लिए दो से अधिक आवेदकों की दावेदारी है। स्नातक की 71,000 से अधिक सीटों के लिए अब तक 2.97 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। वहीं, जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए पंजीकरण करने की सुविधा सात अगस्त तक उपलब्ध है। ऐसे में पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डीयू में हुए पंजीकरण में से करीब 61,000 ने दूसरे चरण के तहत मिली कॉलेज व कोर्स चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि कुल 2.97 लाख ने अब तक पंजीकरण कर लिया है। इसमें से पहले चरण के तहत 2.32 लाख ने अपनी प्रोफाइल को पूरा किया है। वहीं, पहले चरण के तहत जिन्होंने पंजीकरण कर आवेदन किया था वह अपने आवेदन फॉर्म में चार अगस्त रात 11:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद आवेदकों को सुधार करने की सुविधा नहीं दी जाएगी। कहा जा रहा है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया देर से शुरू होने से काफी छात्रों ने निजी संस्थानों में दाखिला ले लिया है। इस कारण से आवेदन की अंतिम तिथि तक आने वाले आवेदनों के बाद ही कहा जा सकेगा कि कितने आवेदक सीटों पर अपनी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें