फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी के दाखिले सीएसएएस से नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय नेशनल इंस्टीट्यूट अपने स्तर पर करेंगे दाखिले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एमपीटी) पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बार से इस पाठ्यक्रम में दाखिले कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से नहीं होंगे। डीयू ने इसे सीएसएएस से हटा दिया है। इन दोनों पाठ्यक्रम के लिए दाखिले अमर ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी (एजेआईपीटी) व पंडित दीन दयाल उपाध्याय नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पर्सन विद फिजिकल डिसिबेलिटी अपने स्तर पर करेंगे।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों ने पीजी सीयूईटी 2026 में पेपर कोड एससीक्यूपी 21 दिया है तथा पोस्टग्रेजुएट बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन 2026-27 के अनुसार एमपीटी के लिए पात्रता रखते हैं, वे अब सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन नहीं कर पाएंगे। विवि ने ऐसे अभ्यर्थियों को आगे की जानकारी और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए अमर ज्योति व दीन दयाल उपाध्याय संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें