फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली को ग्लोबल गोल्फ हब बनाने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल देव और अमनदीप जोहल ने एलजी संधू से की मुलाकात
विज्ञापन


गोल्फ, पर्यटन और बड़े खेल आयोजनों के जरिए दिल्ली की वैश्विक पहचान मजबूत करने पर चर्चा



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली को ग्लोबल गोल्फ हब बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पद्म भूषण कपिल देव और डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के सीईओ अमनदीप जोहल ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान राजधानी में गोल्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।


एलजी ने राजधानी की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार की विभिन्न पहलों में सहयोग का आग्रह किया। इस पर कपिल देव ने कहा कि वे दिल्ली की प्रगति और वैश्विक पहचान बढ़ाने वाली किसी भी सकारात्मक पहल में अपना समय और सहयोग देने को तैयार हैं। कपिल देव ने कहा कि दिल्ली में गोल्फ के लिए पहले से मजबूत आधार मौजूद है। यहां ऐसे कई प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स और आयोजन स्थल हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के जरिए दिल्ली की प्रतिष्ठा और पहचान को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में दिल्ली गोल्फ क्लब, कुतुब गोल्फ कोर्स और द्वारका में विकसित किए जा रहे नए गोल्फ प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली गोल्फ क्लब पहले ही डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। वहीं कुतुब गोल्फ कोर्स में भी सफलतापूर्वक प्रोफेशनल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पेशेवर गोल्फ आयोजनों के लिए सक्षम
अमनदीप जोहल ने कहा कि दिल्ली भारतीय गोल्फ के विकास का बड़ा केंद्र बन सकता है। राजधानी में मौजूद सुविधाएं और नई परियोजनाएं पेशेवर गोल्फ आयोजनों के लिए सक्षम हैं। बैठक में यह माना गया कि गोल्फ, पर्यटन, होटल उद्योग और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का मेल दिल्ली को एक प्रमुख वैश्विक राजधानी के रूप में नई पहचान दे सकता है। इस दौरान कपिल देव ने एलजी संधू को सिख गुरुद्वारों पर आधारित एक विशेष पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें