फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की आखिरी तिथि 26 मार्च
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले लेने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। सीयूईटी यूजी- 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 मार्च है। इसके बाद उम्मीदवार छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकते हैं। ऐसे में डीयू प्रशासन स्नातक कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया जून से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सीएसएएस फॉर्म में भरने के लिए बारहवीं के अंक चाहिए, लेकिन सीट का आवंटन सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही किया जाएगा। आवंटन से पहले अंकों व विषयों की मैपिंग भी की जाएगी। वहीं, डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि छात्र अपने नाम, अभिभावकों के नाम, पता ध्यान से भरें। क्योंकि, डीयू एनटीए का ही डेटा लेगा। साथ ही, कहा कि अगर नाम में गलती होती है, तो दाखिले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए सीएसएएस प्रक्रिया (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) सीयूईटी परीक्षा हो जाने के बाद शुरू होगी। सीयूईटी परीक्षा 15 से 31 मई के बीच होनी है। डीयू के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा। सीयूईटी परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्र उसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया दो से तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसके लिए सीएसएएस पोर्टल लांच किया जाएगा। यहीं से छात्रों को पंजीकरण करना होगा। इसमें व्यक्तिगत विवरण और बारहवीं कक्षा में प्राप्त शैक्षणिक अंक भरने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

71000 है कुल सीटें

डीयू में साल 2024 में 68 कॉलेज के 79 यूजी प्रोग्राम और 198 बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में दाखिला मिलेगा। इस साल 71 हजार सीटों पर दाखिला होगा। इस बार यहां बीए रशियन ऑनर्स कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 27 फरवरी को शुरू की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें