फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: तीसरी आवंटन सूची टली, नया शेड्यूल आज होगा जारी, 30662 छात्रों ने सीट किया फ्रीज

Fri, 11 Nov 2022 02:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू ने छात्रों को पांच से सात नवंबर तक सीट को अपग्रेड और मिड एंट्री का विकल्प दिया था। इस प्रक्रिया के तहत 23, 000 छात्रों ने सीट को अपग्रेड करने का विकल्प चुना था। जबकि मिड एंट्री के तहत करीब 1008 पंजीकरण किए गए। वहीं 30,662 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया। 
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत जारी होने वाली तीसरी सीट आवंटन सूची को टाल दिया है। तीसरी सूची की तारीख और शेड्यूल शुक्रवार को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ईसीए और खेल कोटे के दाखिले का भी शेड्यूल जारी किया जाएगा। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार तीसरी सीट आवंटन सूची 10 नवंबर को जारी होनी थी। डीयू के कॉलेजों में स्नातक की करीब नौ हजार सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


डीयू ने तीसरी लिस्ट से लेकर इसके बाद तक का पूरा दाखिला कार्यक्रम बदल दिया है। विवि प्रशासन के अनुसार नया दाखिला शेड्यूल 11 नवंबर को जारी किया जाएगा। प्रशासन ने छात्रों को दाखिला पोर्टल समय पर चेक करते रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों, कम सीटें बचने और ईसीए व खेल कोटे के दाखिले के शेड्यूल जारी किए जाने के कारण तीसरी सूची और कार्यक्रम के शेड्यूल को टाला गया है।

30,662 छात्रों ने सीट किया फ्रीज
डीयू ने छात्रों को पांच से सात नवंबर तक सीट को अपग्रेड और मिड एंट्री का विकल्प दिया था। इस प्रक्रिया के तहत 23, 000 छात्रों ने सीट को अपग्रेड करने का विकल्प चुना था। जबकि मिड एंट्री के तहत करीब 1008 पंजीकरण किए गए। वहीं 30,662 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया। अब छात्रों को तीसरी मेरिट सूची में सीट आवंटित की जाएगी। तीसरी आवंटन सूची में अधिकतर सीटें भरने की संभावना है। यदि फिर भी सीटें नहीं भरती तो पहला स्पॉट एलोकेशन राउंड शुरु किया जाएगा। अभी यह तय नहीं है कि यह राउंड पहले निर्धारित तिथि पर ही शुरु होगा या नहीं। सीट भरने की पूरी दाखिला प्रक्रिया नवंबर के आखिरी सप्ताह तक समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें