फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू छात्रों ने एआई आधारित जैव सौर पैनल किया विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्थान हरित नवाचार चुनौती में जीता 15 लाख का पुरस्कार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के छात्रों ने राजस्थान में अपनी सफलता का परचम लहराया है। छात्रों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एकीकृत जैव सौर पैनल को राजस्थान हरित नवाचार चुनौती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। डीटीयू की टीम को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार समारोह का आयोजन जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में किया गया था। डीटीयू के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. जय गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में शुभिका एवं प्रदीप पटेल के नेतृत्व वाली छात्र टीम ने कार्बनिक अपशिष्ट आधारित घोल का उपयोग करते हुए एआई जैव सौर पैनल विकसित किया है। यह पर्यावरण अनुकूल नवाचार विभिन्न जलवायु एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम है। साथ ही पारंपरिक सौर पैनलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की इस उपलब्धि पर डीटीयू कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि छात्रों द्वारा विकसित एआई संयुक्त जैव सौर पैनल प्रेरणादायक उदाहरण है। यह डीटीयू के युवा छात्रों की नवाचार, उद्यमिता और सतत प्रौद्योगिकीय विकास की भावना का प्रमाण है जो राष्ट्रीय प्रगति और वैश्विक पर्यावरणीय लक्ष्यों में सार्थक योगदान दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें