दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारर्पोशन ने एक ऐसे अवॉर्ड की घोषणा की है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आपकी रोजमर्रा की जिदंगी में यातायात साधन बस के ड्राइवरों को अवॉर्ड दिया जा रहा है।
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारर्पोशन ने दिल्ली को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए बस डाइवरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी अवॉर्ड देने जा रही है।
डीटीसी यह अवॉर्ड उन 232 बस ड्राइवरों को देने जा रही है जिनका रोड पर बस चलाने में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। ताकि वह राजधानी के अन्य ड्राइवरों को सुरक्षित बस चलाने के लिए प्रेरित कर सके। राजधानी दिल्ली में 4,900 डीटीसी बस ड्राइवर हैं।