फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bus Fire: मोरी गेट में क्लस्टर की सीएनजी बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली; बीच सड़क मच गई अफरातफरी

Fri, 10 Oct 2025 01:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मोरी गेट के पास आज शुक्रवार को क्लस्टर की सीएनजी बस में अचानक से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि बस बीच सकड़ पर धू-धूकर जली। 
विज्ञापन
मोरी गेट के पास डीटीसी बस में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरी गेट इलाके में शुक्रवार सुबह क्लस्टर की सीएनजी बस में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। आग लगने के दौरान बस में चार-पांच सवारियां बैठी थीं, जो सुरक्षित बाहर निकल गईं। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे सूचना मिली कि तीस हजारी सर्कल मोरी गेट के पास एक बस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि बस सवारियों को लेकर मोरी गेट पहुंची थी। इसी दौरान इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते ही चालक और कंडक्टर में सुझबूझ का परिचय देते हुए बस को किनारे रोक दिया और यात्रियों को बाहर निकाल लिया।

इसी दौरान इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग पूरी बस में फैल गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जानकारी के लिए बस की तकनीकी जांच करवा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें